PIC CREDIT : INSTAGRAM/RANVEER SINGH
Ranveer Singh Walked Out of Don3:
मंगलवार को रणवीर सिंह को लेकर एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। खबरों की मानें तो फिल्म ‘धुरंधर’ की जबरदस्त सफलता के बाद रणवीर सिंह ने फरहान अख्तर की आने वाली फिल्म ‘DON3’ से दूरी बना ली है। इस खबर ने बॉलीवुड के साथ-साथ फैंस के बीच भी हलचल मचा दी है।
बॉलीवुड के स्टार एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी सुपरहिट फिल्म ‘धुरंधर’ की कामयाबी का जश्न मना रहे हैं। 5 दिसंबर को रिलीज हुई यह फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला है। ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘धुरंधर’ साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार हो चुकी है।
जहां एक ओर रणवीर सिंह की इस फिल्म की हर तरफ चर्चा हो रही है, वहीं दूसरी ओर ‘DON3’ से जुड़े फैसले को लेकर वह फिर से सुर्खियों में आ गए हैं।
क्या ‘DON3’ से बाहर हो गए रणवीर सिंह?
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘धुरंधर’ की धमाकेदार सक्सेस के बाद रणवीर सिंह अब अपनी अगली फिल्मों को लेकर काफी सोच-समझकर फैसले ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह संजय लीला भंसाली, लोकेश कनगराज और एटली कुमार जैसे नामी निर्देशकों के साथ काम करने के इच्छुक हैं।
रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि रणवीर सिंह लगातार एक जैसी गैंगस्टर बेस्ड फिल्में नहीं करना चाहते। इसी वजह से उन्होंने जय मेहता से फिल्म ‘प्रलय’ को पहले रिलीज करने की बात कही है। पोर्टल के अनुसार, ‘प्रलय’ के बाद रणवीर सिंह ने ‘DON3’ से भी बाहर होने का मन बना लिया है।
गौर करने वाली बात यह है कि ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद ऐसी खबरें आई थीं कि रणवीर सिंह जल्द ही ‘DON3’ की शूटिंग शुरू करेंगे। लेकिन अब इन ताजा रिपोर्ट्स ने फैंस को निराश कर दिया है। कहा जा रहा है कि मेकर्स ने अब नए DON की तलाश शुरू कर दी है और फिल्म को अगले साल जनवरी में फ्लोर पर ले जाने की योजना है। इस फिल्म में कृति सेनॉन को लीड एक्ट्रेस के रूप में कास्ट किया जाना था।