2026 में लौटेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा,भारत-पाकिस्तान के दो बड़े मुकाबले, तारीख नोट कर लें

vivek dubey
3 Min Read
IND VS PAK :साल 2026 में भारत और पाकिस्तान की टीमें दो बार आमने-सामने होंगी। इन मुकाबलों में पहला हाई-वोल्टेज मैच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान खेला जाएगा, जहां दोनों टीमें जीत के लिए पूरी ताकत झोंकती नजर आएंगी।

India vs Pakistan 2026 T20 World Cup 

भारत और पाकिस्तान—क्रिकेट की दुनिया की वह प्रतिद्वंद्विता, जिसका नाम आते ही रोमांच अपने चरम पर पहुंच जाता है। जब भी दोनों टीमें आमने-सामने होती हैं, मैदान सिर्फ खेल का नहीं बल्कि भावनाओं का भी अखाड़ा बन जाता है। साल 2026 में क्रिकेट फैंस के लिए एक बार फिर यह रोमांच लौटने वाला है, क्योंकि भारत और पाकिस्तान के बीच इस साल दो बड़े मुकाबले खेले जाएंगे।

मौजूदा हालात में दोनों टीमें द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलतीं और केवल आईसीसी या एशियन क्रिकेट काउंसिल के टूर्नामेंट में ही आमने-सामने नजर आती हैं। ऐसे में 2026 में होने वाले ये मुकाबले फैंस के लिए बेहद खास माने जा रहे हैं।

india vs pakistan 2026
ABHISHEK SHARMA AND HARIS RAUF,IMAGE : X

15 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप में होगा महामुकाबला

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में भारत मेजबान होने के कारण पहले ही क्वालीफाई कर चुका है, जबकि पाकिस्तान ने अपनी जगह आईसीसी टी20 रैंकिंग के आधार पर बनाई है।

क्रिकेट प्रेमियों के लिए सबसे बड़ी खबर यह है कि भारत और पाकिस्तान की टीमें 15 फरवरी 2026 को आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे होगी ।

india vs pakistan 2026
VIRAT KOHLI ,IMAGE : INDIAN CRICKET TEAM INSTAGRAM

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी टक्कर

सिर्फ पुरुष क्रिकेट ही नहीं, बल्कि महिला क्रिकेट में भी भारत और पाकिस्तान की टीमें 2026 में भिड़ती नजर आएंगी। जून 2026 में इंग्लैंड में होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों को एक ही ग्रुप में रखा गया है।

इस टूर्नामेंट में 14 जून 2026 को भारतीय महिला टीम और पाकिस्तानी महिला टीम के बीच मुकाबला खेला जाएगा, जो महिला क्रिकेट फैंस के लिए भी खास आकर्षण का केंद्र रहेगा।

महिला T20I में भारत का दबदबा

अगर अब तक के रिकॉर्ड की बात करें, तो महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 16 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 13 मैच भारत ने जीते हैं, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ 3 बार जीत नसीब हुई है।

Share This Article
Follow:
Vivek Kumar Dubey एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार और कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पिछले 5 वर्षों से ब्लॉगिंग और डिजिटल पत्रकारिता का अनुभव है। जो लोकल न्यूज से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक पर लेखन करते हैं। ताज़ा खबरों, खेल और मनोरंजन जगत की ट्रेंडिंग स्टोरीज़ पर लगातार लेखन करते आ रहे हैं। डिजिटल मीडिया में उन्हें ग्राउंड रिपोर्टिंग और न्यूज़ एनालिसिस का अनुभव है। उनका फोकस पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *