जानिए सबकुछ 31 साल की उम्र में 3970 करोड़ ! ‘शार्क टैंक इंडिया 5’ के इस नए जज ने क्यों सबको चौंका दिया ?

vivek dubey
3 Min Read
शार्क टैंक इंडिया 5’ में शामिल हुए रेजॉन सोलर के संस्थापक हार्दिक कोठिया (Image :Hardik Kothiya Instagram)

Shark tank india” अपने नए सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है। शो के नए सीजन की घोषणा होते ही इसमें शामिल होने वाले नए शार्क्स को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। जिनमें से एक नाम सबसे ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है ,वो नाम है Rayzon Solar के संस्थापक Hardik Kothiya.

31 साल की उम्र में 3970 करोड़ की नेटवर्थ : Shark tank india Season 5 के नए जज Hardik kothiya क्यों बने चर्चा का विषय

भारत का चर्चित बिजनेस रियलिटी शो ‘Shark tank india  की शुरुआत 5 जनवरी 2026 से होने जा रही है और इस बार दर्शकों को पहले से कहीं ज्यादा बड़ा और दमदार जज पैनल देखने को मिलेगा। 

इन्हीं नए जजों में सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहे हैं  Hardik kothiya ( हार्दिक कोठिया ), जिनकी उम्र और नेटवर्थ ने सभी को चौंका दिया है।

Shark Tank India 5 new judge hardik kothiya founder of Rezon Solar
Image: Hardik Kothiya Instagram

Hardik kothiya Rayzon Solar Limited के संस्थापक और प्रबंध निदेशक हैं। महज 31 साल की उम्र में उन्होंने खुद को भारत के सबसे सफल युवा उद्यमियों में शामिल कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक ने करीब 8 साल पहले (2017 ) अपने बिजनेस की शुरुआत की थी और आज उनका कारोबार 7000 करोड़ रुपये के आंकड़े को छू चुका है।

3970 करोड़ की नेटवर्थ, यंगेस्ट बिलेनियर्स में शामिल

Hardik kothiya की बात करें तो ‘हुरुन रिच लिस्ट’ की रिपोर्ट के अनुसार, उनका बिजनेस 7000 करोड़ तक का है और उनकी नेटवर्थ की बात करें तो वह 3,970 करोड़ के मालिक हैं। इसी के साथ वह देश के यंगेस्ट बिलेनियर्स में से एक हैं। यही वजह है कि ‘शार्क टैंक इंडिया 5’ में शामिल होते ही उन्हें शो का सबसे अमीर शार्क माना जा रहा है।

Shark Tank India 5 new judge hardik kothiya founder of Rezon Solar
Image :Hardik Kothiya Instagram

Shark Tank India 5 के नए जज कौन-कौन?

इस सीजन में पुराने जजों के साथ-साथ पांच नए शार्क्स शामिल किए गए हैं:

हार्दिक कोठिया – Rayzon Solar

शैली मेहरोत्रा – CEO, Fixderma India

वरुण अलघ – CEO & Co-founder, Honasa Consumer Ltd

मोहित यादव – Co-founder, Minimalist

प्रथम मित्तल – Founder, Masters’ Union & Tetr College

कनिका टेकरीवाल – Founder, JetSetGo Aviation

नए चेहरों के साथ इस बार शो का अंदाज और भी ज्यादा दमदार और प्रतिस्पर्धी नजर आने वाला है।

Disclaimer

दी गई जानकारी विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, सार्वजनिक स्रोतों और उपलब्ध जानकारियों पर आधारित है। शो से जुड़ी तारीखों, जज पैनल या नेटवर्थ से संबंधित आंकड़ों में समय के साथ बदलाव संभव है। किसी भी आधिकारिक पुष्टि के लिए संबंधित शो मेकर्स या संस्थाओं की आधिकारिक घोषणा को प्राथमिकता दें।

Share This Article
Follow:
Vivek Kumar Dubey एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार और कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पिछले 5 वर्षों से ब्लॉगिंग और डिजिटल पत्रकारिता का अनुभव है। जो लोकल न्यूज से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक पर लेखन करते हैं। ताज़ा खबरों, खेल और मनोरंजन जगत की ट्रेंडिंग स्टोरीज़ पर लगातार लेखन करते आ रहे हैं। डिजिटल मीडिया में उन्हें ग्राउंड रिपोर्टिंग और न्यूज़ एनालिसिस का अनुभव है। उनका फोकस पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *