सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की पहली झलक सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री में हलचल तेज हो गई है। जहां एक ओर सलमान खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर दमदार अंदाज में नजर आने वाले हैं, वहीं दूसरी ओर इस फिल्म के निर्देशक Apoorva lakhia भी चर्चा के केंद्र में आ गए हैं। सवाल यह है कि आखिर कौन हैं अपूर्व लाखिया और क्यों कहा जा रहा है कि वह पिछले 18 साल से एक हिट फिल्म की तलाश में हैं?
अहमदाबाद से बॉलीवुड तक का सफर
Apoorva lakhia का जन्म गुजरात के अहमदाबाद में हुआ। पढ़ाई के दौरान ही उनका रुझान फिल्मों की ओर हो गया। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा लॉरेंस स्कूल, सनावर से पूरी की और इसके बाद फिल्म मेकिंग की पढ़ाई के लिए न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी पहुंचे। हालांकि उन्होंने यह कोर्स बीच में ही छोड़ दिया, लेकिन हॉलीवुड में काम करने का मौका जरूर मिला।
Apoorva lakhia ने ‘The Ice Storm’, ‘A Perfect Murder’ और ‘Addicted to Love’ जैसी हॉलीवुड फिल्मों में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया। यही अंतरराष्ट्रीय अनुभव बाद में उनके बॉलीवुड करियर की नींव बना।
‘लगान’ से मिली पहचान
बॉलीवुड में Apoorva lakhia की एंट्री आमिर खान की सुपरहिट फिल्म ‘लगान’ से हुई। इस फिल्म में उन्होंने सह-निर्देशक के तौर पर काम किया। बताया जाता है कि आमिर खान को ऐसे व्यक्ति की तलाश थी, जिसे हॉलीवुड में काम करने का अनुभव हो और इस दौरान फरहान अख्तर ने Apoorva lakhia का नाम सुझाया।
निर्देशन करियर और हिट का सूखा
Apoorva lakhia ने साल 2003 में ‘मुंबई से आया मेरा दोस्त’ से बतौर निर्देशक डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने:
एक अजनबी (2005)
शूटआउट एट लोखंडवाला (2007)
दस कहानियां (2007)
मिशन इस्तांबुल (2008)
जंजीर (2013)
हसीना पारकर (2017)
जैसी फिल्में निर्देशित कीं।
इनमें ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली और यह औसत साबित हुई, लेकिन इसके बाद आई ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं। यही वजह है कि कहा जाता है कि Apoorva lakhia पिछले 18 साल से एक बड़ी हिट फिल्म की तलाश में हैं।
स्काइडाइविंग के दौरान मौत को देखा करीब से
हाल ही में कॉमेडियन Cyrus Broacha के पॉडकास्ट में Apoorva lakhia ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक बेहद डरावना किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि थाईलैंड में स्काइडाइविंग के दौरान उनका पैराशूट ठीक से काम नहीं कर पाया।
14 से 16 हजार फीट की ऊंचाई से कूदते समय पैराशूट को कंट्रोल करने वाला एक हिस्सा उनके हाथ में आ गया, जिससे वह पैराशूट को मोड़ या नियंत्रित नहीं कर सके। Apoorva के मुताबिक,
“अगर उस वक्त मैं घबरा जाता, तो मेरी जान जा सकती थी।”
हालांकि उन्होंने ट्रेनिंग के मुताबिक प्लान-बी अपनाया और रिजर्व पैराशूट खोला, लेकिन वजन के हिसाब से पैराशूट कमजोर होने के कारण वह तेजी से नीचे गिरे और उनके पैर में चोट लग गई। कुछ समय बाद वह पूरी तरह ठीक हो गए।
Apoorva lakhia की अगली फिल्म सलमान खान के साथ, ‘Battle of Galwan’ से बदल सकती है किस्मत
सलमान खान पिछली बार फिल्म ‘सिकंदर’ में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। इससे पहले ‘टाइगर 3’ जरूर हिट रही थी, लेकिन अब सलमान एक बड़ी और दमदार वापसी की तैयारी में हैं।
सलमान खान और Apoorva lakhia की फिल्म ‘Battle of Galwan’ का टीज़र रिलीज हो चुका है। टीज़र देखकर साफ है कि यह फिल्म दमदार कहानी और इमोशनल एक्शन से भरपूर होने वाली है। पहली झलक में ही फिल्म दिलचस्प लग रही है और दर्शकों में इसे देखने को लेकर उत्साह बढ़ गया है।
यह फिल्म साल 2020 में लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प पर आधारित है।
फिल्म सच्ची घटना पर बनी है, जिसमें बिना गोलियां चले आमने-सामने की लड़ाई हुई थी और कई भारतीय सैनिक शहीद हुए थे।
यह फिल्म किताब ‘India’s Most Fearless 3’ के एक अध्याय से प्रेरित है, जिसे शिव अरूर और राहुल सिंह ने लिखा है।
फिल्म में सलमान खान भारतीय सेना के कर्नल संतोष बाबू की भूमिका निभा रहे हैं
उनका लुक खून से लथपथ और बेहद गंभीर दिखाया गया है
अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह के भी फिल्म में नजर आने की चर्चा है
क्या ‘Battle of Galwan’’ बदल पाएगी किस्मत?
फिल्म इंडस्ट्री की नजरें अब ‘Battle of Galwan’’ पर टिकी हैं। एक ओर सलमान खान को एक बड़ी हिट की जरूरत है, तो दूसरी ओर Apoorva lakhia भी लंबे समय से अपने निर्देशन करियर को नई ऊंचाई देने की तलाश में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट करीब 200 से 250 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है।और 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या ‘Battle of Galwan’’ दोनों के करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित होती है या नहीं।
Disclaimer: यह लेख मीडिया रिपोर्ट्स और उपलब्ध जानकारी पर आधारित है। फिल्म से जुड़ी जानकारी समय के साथ बदल सकती है।