लिफ्ट के नाम पर धोखा, फरीदाबाद गैंगरेप केस में पीड़िता का दर्दनाक बयान

vivek dubey
4 Min Read
IMAGE: AI GENERATED

Faridabad Gangrape Case: हरियाणा के फरीदाबाद से सामने आई 26 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। पीड़िता ने ABP News से बातचीत में उस भयावह रात की आपबीती साझा की है।

पीड़िता के मुताबिक, सोमवार देर रात वह घर से निकली थी। उसने बताया कि उसकी अपनी मां से कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद वह गुस्से में बाहर चली गई। इसी दौरान रास्ते में दो युवकों ने उसे लिफ्ट देने की बात कहकर कार में बैठा लिया।

“जिन लोगों के साथ गई, उन्हें पहले से नहीं जानती थी”

पीड़िता ने बताया कि वह आरोपियों को पहले से नहीं जानती थी। उन्होंने मुझे देखकर गाड़ी रोकी और बोले-ये ले 600 रुपये, तू परेशान लग रही है. मुझे नहीं पता था कि गलत काम के लिए पैसे डाल रहे हैं. उन बंदों ने पैसे डाले, उन्होंने मुझे पेटीएम किया.’ जिसे उसने सामान्य मदद समझा। उसे इस बात का अंदेशा नहीं था कि इसके पीछे उनकी मंशा कुछ और है।

पीड़िता ने बताया कि उसने आरोपियों से सिर्फ इतना कहा था कि जितना किराया बनेगा वह दे देगी और उसे उसके घर के पास स्थित मस्जिद तक छोड़ दिया जाए। हालांकि, आरोपियों ने वाहन को दूसरी दिशा में मोड़ दिया और उसे गलत रास्ते से गुरुग्राम की ओर ले गए।

पीड़िता का कहना है कि इसके बाद कार के दरवाजे लॉक कर दिए गए और उसका मोबाइल फोन भी अपने पास रख लिया गया, ताकि वह किसी से संपर्क न कर सके। उसने बताया कि वह रात करीब 12:30 बजे कार में बैठी थी, लेकिन 2:30 से 3 बजे के बीच उसे किन-किन स्थानों पर ले जाया गया, इसका उसे ठीक से अंदाजा नहीं है।

चलती गाड़ी से सड़क पर फेंका

पीड़िता के मुताबिक, तड़के करीब 3 बजे उसे राजा चौक के पास चलती गाड़ी से धक्का देकर सड़क पर फेंक दिया गया। उस समय घना कोहरा था और आसपास कोई मौजूद नहीं था। उसने किसी तरह संतुलन बनाने की कोशिश की और मदद के लिए एक वाहन व एम्बुलेंस को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन उसे दोबारा धक्का दिया गया।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि घटना के दौरान आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और धमकाया भी। उसने बताया कि एक सुनसान इलाके में वाहन रोककर उसके साथ बारी-बारी से जबरदस्ती की गई और उसे जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपियों ने कहा था कि उनकी बात न मानने पर उसे गुरुग्राम की खाई में फेंक दिया जाएगा।  सुबह करीब पांच बजे उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Disclaimer: यह खबर पीड़िता के मीडिया को दिए गए बयान पर आधारित है। मामले की जांच जारी है।

Share This Article
Follow:
Vivek Kumar Dubey एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार और कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पिछले 5 वर्षों से ब्लॉगिंग और डिजिटल पत्रकारिता का अनुभव है। जो लोकल न्यूज से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक पर लेखन करते हैं। ताज़ा खबरों, खेल और मनोरंजन जगत की ट्रेंडिंग स्टोरीज़ पर लगातार लेखन करते आ रहे हैं। डिजिटल मीडिया में उन्हें ग्राउंड रिपोर्टिंग और न्यूज़ एनालिसिस का अनुभव है। उनका फोकस पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *