Gwalior News : जमीन विवाद में डॉक्टर के घर फायरिंग, 10 गाड़ियों के साथ पहुंचे बदमाश

vivek dubey
3 Min Read
AI GENERATED IMAGE

Gwalior news : डॉक्टर के घर पर फायरिंग, जमीन की ओर देखा तो जान से मारने की धमकी

ग्वालियर के गोला का मंदिर इलाके में दहशत का माहौल

Gwalior news :नईदुनिया  के अनुसार ,ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर बदमाशों ने एक डॉक्टर के घर को निशाना बनाकर फायरिंग की। आरोप है कि बदमाशों ने खुलेआम धमकी दी कि अगर जमीन के मामले में दोबारा कुछ कहा या उसकी तरफ देखा भी, तो पूरे परिवार की हत्या कर दी जाएगी। इस घटना के बाद इलाके में डर का माहौल बन गया है।

घटना के बाद बदमाशों ने अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। बताया जा रहा है कि करीब 10 गाड़ियों में सवार होकर आरोपी के साथी पहुंचे और काफी देर तक गली में घूमते हुए डॉक्टर और उनके परिवार को धमकाते रहे। एक गाड़ी पर हूटर तक लगा हुआ था, जिससे लोगों में और ज्यादा दहशत फैल गई।

क्या है पूरा मामला

Gwalior news : गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर में मिश्रा हॉस्पिटल स्थित है, जिसके संचालक डॉक्टर सुमन कुमार मिश्रा हैं। डॉक्टर के भाई सौरभ मिश्रा के मुताबिक, हॉस्पिटल के पास उनकी खाली जमीन भी है। हाल ही में नगर निगम द्वारा इलाके में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी।

इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला भानु गुर्जर उनकी जमीन पर ईंटें रखवाने लगा और जमीन का एक हिस्सा अपना बताने लगा। जब डॉक्टर और उनके भाई ने इसका विरोध किया, तो वह विवाद पर उतारू हो गया।

आरोप है कि भानु गुर्जर घर के अंदर से 315 बोर की बंदूक लेकर आया और फायरिंग कर दी। गोली चलने के बाद डॉक्टर और उनके भाई जान बचाने के लिए हॉस्पिटल के अंदर भाग गए। इसके बाद आरोपी ने अपने साथियों को बुला लिया और दोबारा फायरिंग करते हुए धमकी दी कि अगर जमीन की बात की तो गोली मारकर हत्या कर दी जाएगी।

पुलिस पर भी उठे सवाल

डॉक्टर ने तुरंत थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने करीब तीन घंटे बाद एफआईआर दर्ज की। इस देरी को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

इलाके में बढ़ रही आपराधिक घटनाएं

गोला का मंदिर क्षेत्र में लगातार हो रही गोलीबारी की घटनाओं से रहवासियों में डर बढ़ता जा रहा है। लोगों का कहना है कि इलाके में पुलिस पेट्रोलिंग न के बराबर है। तय समय के बाद भी शराब की दुकानें खुली रहती हैं और दुकानों के बाहर खुलेआम शराबखोरी होती है। देर रात नशे में धुत लोग हंगामा करते रहते हैं, लेकिन पुलिस की ओर से कोई सख्त कार्रवाई नहीं होती।

Disclaimer

यह खबर स्थानीय सूत्रों और उपलब्ध जानकारी पर आधारित है। पुलिस जांच के बाद तथ्यों में बदलाव संभव 

Share This Article
Follow:
Vivek Kumar Dubey एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार और कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पिछले 5 वर्षों से ब्लॉगिंग और डिजिटल पत्रकारिता का अनुभव है। जो लोकल न्यूज से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक पर लेखन करते हैं। ताज़ा खबरों, खेल और मनोरंजन जगत की ट्रेंडिंग स्टोरीज़ पर लगातार लेखन करते आ रहे हैं। डिजिटल मीडिया में उन्हें ग्राउंड रिपोर्टिंग और न्यूज़ एनालिसिस का अनुभव है। उनका फोकस पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *