एक फोटो और उड़ गई सारी अफवाहें, जिया शंकर ने बढ़ा दिया सस्पेंस

vivek dubey
3 Min Read
JIYA SHANKAR AND FUKRA INSAN

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में रिश्तों को लेकर अफवाहें कब और कैसे उड़ने लगें, कहना मुश्किल होता है। बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ‘बिग बॉस OTT 2’ फेम जिया शंकर और मशहूर यूट्यूबर अभिषेक मल्हान की सगाई को लेकर चर्चाएं तेज थीं। फैंस को लग रहा था कि दोनों की दोस्ती अब रिश्ते में बदलने वाली है, लेकिन जिया शंकर ने इन तमाम अटकलों पर खुद फुल स्टॉप लगा दिया है।

दरअसल, जिया शंकर ने अभिषेक मल्हान के साथ सगाई की खबरों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें महज अफवाह बताया है। मंगलवार रात जिया ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक रोमांटिक तस्वीर साझा की, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी।

jiya shankar
image: jiya shankar insta story

इंस्टा स्टोरी से टूटी अफवाहें, लेकिन बढ़ा सस्पेंस

जिया द्वारा शेयर की गई तस्वीर में एक शख्स उनके माथे पर किस करता नजर आ रहा है। हालांकि, उन्होंने उस व्यक्ति की पहचान सार्वजनिक नहीं की। तस्वीर के साथ जिया ने कैप्शन में लिखा—
“Let’s leave false rumours in 2025!”
यानी, 2025 में झूठी अफवाहों को पीछे छोड़ दें

इस पोस्ट के बाद साफ हो गया कि अभिषेक मल्हान के साथ उनकी सगाई की खबरें बेबुनियाद थीं। जिया की इस स्टोरी पर फैंस ने जमकर रिएक्शन दिए और कमेंट्स की बाढ़ आ गई।

jiya shankar
image: jiya shankar instagram

बिग बॉस OTT 2 से शुरू हुई थी चर्चा

गौरतलब है कि बिग बॉस OTT 2 के दौरान जिया शंकर और अभिषेक मल्हान की दोस्ती को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। शो में दोनों की केमिस्ट्री चर्चा में रही। इसके बाद दोनों ने एक म्यूजिक वीडियो में भी साथ काम किया, जिससे फैंस के बीच यह कयास और मजबूत हो गए कि दोनों के बीच कुछ खास चल रहा है।

इसी बीच एक एंटरटेनमेंट पेज ने दोनों की सगाई से जुड़ा पोस्ट शेयर कर दिया, जिसके बाद यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। हालांकि, जिया की हालिया पोस्ट ने न सिर्फ इन अफवाहों पर विराम लगा दिया, बल्कि यह भी संकेत दिया कि उनकी जिंदगी में कोई और खास शख्स मौजूद है।

jiya shankar
image: jiya shankar instagram

नाम नहीं बताया, लेकिन फैंस लगाने लगे कयास

हालांकि, जिया शंकर ने तस्वीर में नजर आ रहे शख्स का नाम उजागर नहीं किया है, लेकिन तस्वीर की रोमांटिक वाइब को देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि जिया का दिल अब किसी और के लिए धड़क रहा है।

Share This Article
Follow:
Vivek Kumar Dubey एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार और कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पिछले 5 वर्षों से ब्लॉगिंग और डिजिटल पत्रकारिता का अनुभव है। जो लोकल न्यूज से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक पर लेखन करते हैं। ताज़ा खबरों, खेल और मनोरंजन जगत की ट्रेंडिंग स्टोरीज़ पर लगातार लेखन करते आ रहे हैं। डिजिटल मीडिया में उन्हें ग्राउंड रिपोर्टिंग और न्यूज़ एनालिसिस का अनुभव है। उनका फोकस पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *