लाल किताब के उपाय
संकट दूर होंगे, घर में आएगी सुख-शांति और धन की बरकत
पंडित सुशील कुमार द्विवेदी के अनुसार लाल किताब के उपाय देखने में भले ही साधारण लगते हों, लेकिन इन्हें सही नियम और श्रद्धा के साथ किया जाए तो इनके प्रभाव गहरे माने जाते हैं। इन उपायों का उद्देश्य ग्रह दोषों को शांत करना, नकारात्मक ऊर्जा को कम करना और जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ाना है।
लाल किताब के उपाय परंपरागत मान्यताओं, लोक अनुभवों और ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित माने जाते हैं। इसमें वास्तुशास्त्र, सामुद्रिक विज्ञान और ग्रहों के संतुलन से जुड़े कई सरल उपाय शामिल हैं।
आइए जानते हैं लाल किताब के ऐसे 32 प्रमुख उपाय, जो नकारात्मक प्रभावों को कम करने में सहायक माने जाते हैं—
1. कुत्ते को रोटी
प्रतिदिन कुत्ते को रोटी खिलाने से शनि से जुड़ी परेशानियां कम होती हैं।
2. चांदी की डिब्बी में पानी
ढक्कन वाली चांदी की डिब्बी में पानी भरकर तिजोरी या अलमारी में रखें। पानी सूख जाए तो उसे तुरंत बदल दें।
3. हनुमान चालीसा
प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। संभव न हो तो मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को जरूर करें।
4. मिट्टी के बर्तन में शहद
ढंके हुए मिट्टी के बर्तन में शहद भरकर घर में सुरक्षित जगह पर रखें।
5. तिलक लगाना
लाल किताब के उपाय के अनुसार माथे पर चंदन या केसर का तिलक कम से कम 43 दिन तक लगाएं।
6. नाक और कान छिदवाने का उपाय
कुंडली देखकर किसी शुभ मुहूर्त में बुधवार को नाक छिदवाना या गुरुवार को गुरु से जुड़ा दान करना शुभ माना जाता है। नाक में 43 दिन तक चांदी का तार और कान में सोने का तार पहनने की परंपरा है।
7. पीतल-तांबे के बर्तन
रसोई में पीतल और तांबे के बर्तनों का अधिक प्रयोग करें।
8. कन्याओं को भोजन
नवरात्रि या बुधवार को कन्याओं को भोजन कराएं। 21 शुक्रवार तक 5 कन्याओं को खीर-मिश्री देना भी शुभ माना जाता है।
9. चांदी का हाथी
करीब 150 ग्राम वजन का ठोस चांदी का हाथी घर में रखना शुभ माना जाता है।
10. कर्पूर का प्रयोग
सुबह-शाम कर्पूर जलाकर घर का वातावरण शुद्ध रखें।
11. नारियल जल प्रवाह
6 पानीदार नारियल लेकर अपने और अपने परिवार के सदस्यों के ऊपर से 21 बार वार कर बहते पानी में बहा दें।
12. रिश्तों का सम्मान
लाल किताब के उपाय के अनुसार बुजुर्गों और सभी संबंधों का सम्मान करें।
13. देशी गुड़
घर में देशी गुड़ रखें और समय-समय पर थोड़ा सेवन करें।
14. गुरु या पुजारी को दान
पीले वस्त्र, धार्मिक पुस्तक या पीले खाद्य पदार्थ दान करें।
15. सेंधा नमक
सोते समय सिर पूर्व दिशा में रखें और कमरे में कटोरी में सेंधा नमक रखें।
16. चांदी या तांबे का गिलास
पानी पीने के लिए चांदी या तांबे के गिलास का उपयोग करें।
17. नारियल अग्नि उपाय
पानीदार नारियल लेकर अपने और अपने परिवार के सदस्यों के ऊपर से 21 बार वार कर अग्नि में अर्पित करें।
18. शुद्ध आचरण
झूठ, कटु वचन, गाली-गलौज और नकारात्मक सोच से दूर रहें।
19. तांबे का लोटा
तांबे के लोटे में पानी भरकर सिरहाने रखें। सुबह उसे बाहर या कीकर के पेड़ में डाल दें। यह प्रयोग 43 दिन करें।
20. अन्न और जल का दान
पक्षी, गाय, कुत्ता, चींटी, कौवा, मछली, बुजुर्ग और जरूरतमंदों के लिए अन्न-जल की व्यवस्था करें।
21. चांदी का चौकोर टुकड़ा
एक छोटा चौकोर चांदी का टुकड़ा अपने पास या तिजोरी में रखें।
22. सफाईकर्मी को दान
सफाई करने वाले व्यक्ति को सिक्कों का दान करना शुभ माना गया है।
23. वृक्षों को जल
पीपल, बरगद, नीम और केले के पौधों में नियमित जल चढ़ाएं।
24. सूरमा लगाने का नियम
घर में काला या सफेद खड़ा सूरमा रखें और आंखों में नियमित रूप से लगाएं। कुंडली अनुसार 5 ग्राम सूरमा जमीन में दबाने की सलाह भी दी जाती है।
25. तांबे का सिक्का धारण
छेद वाला तांबे का सिक्का लाल या सफेद धागे में पहनें।
26. कंबल दान
काले-सफेद रंग का दोरंगी कंबल मंदिर या जरूरतमंद को दान करें।
27. दही स्नान
शुक्रवार को पानी में 100 ग्राम दही मिलाकर स्नान करें और लकड़ी के पाट पर बैठकर स्नान करें।
28. जल में अर्पण
लाल किताब के उपाय के अनुसार बहते पानी में रेवड़ी, बताशे, शहद या सिंदूर प्रवाहित करें।
29. पत्थर की छोटी घट्टी
घर में पत्थर की बनी छोटी घट्टी रखने से स्थायित्व और सकारात्मकता बढ़ती है।
30. शनि से जुड़े नियम
गलत और अनैतिक कार्यों से बचें। शनिवार को छाया दान करना शुभ माना गया है, कम से कम 11 शनिवार जरूर करें।
31. सिक्के का विशेष उपाय
किसी की शवयात्रा में श्मशान से लौटते वक्त कुछ सिक्के पीछे फेंकते हुए घर आ जाएं और स्नान कर लें। सिरहाने रात को एक तांबे का सिक्का रखें। सुबह उस सिक्के को किसी श्मशान में फेंक आएं।
32. वास्तु सुधार
लाल किताब के उपाय के अनुसार घर को वास्तु अनुसार रखें। जहां दोष हों, वहां कर्पूर की बट्टी रखने से लाभ माना जाता है।
डिस्क्लेमर
लाल किताब के उपाय धार्मिक मान्यताओं और लोक विश्वासों पर आधारित है। वेबसाइट किसी उपाय की वैज्ञानिक पुष्टि नहीं करती। किसी भी उपाय को अपनाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।