देश की अब तक की सबसे महंगी प्रॉपर्टी डील! इस प्रोजेक्ट में बहा करोड़ों का निवेश, जानिए किसने खरीदा ये भव्य आशियाना

vivek dubey
4 Min Read

Luxury Real Estate Deal: भारत में लग्जरी रियल एस्टेट की मांग लगातार बढ़ रही है और इसका हालिया उदाहरण मुंबई के वर्ली में सामने आया है। यहां हुई एक प्रॉपर्टी डील की कुल कीमत 703 करोड़ रुपये रही, जो देश की अब तक की सबसे बड़ी रियल एस्टेट डील्स में से एक मानी जा रही है।

भारत में Luxury Real Estate Deal: वर्ली में रिकॉर्ड तोड़ सौदा, 703 करोड़ में बिका अपार्टमेंट

भारत में लक्जरी घरों की मांग तेजी से बढ़ रही है और इसका सबसे बड़ा उदाहरण हाल ही में मुंबई के वर्ली में देखने को मिला है। यहां 40 मंजिला बिल्डिंग ‘नमन जाना’ में एक अपार्टमेंट 639 करोड़ रुपये में बिका है। जीएसटी समेत इस डील की कुल कीमत 703 करोड़ रुपये रही। यह सौदा देश की सबसे महंगी रियल एस्टेट डील्स में से एक है। इस सी-फेसिंग अपार्टमेंट को USV फार्मा की चेयरपर्सन लीना गांधी ने खरीदा है।

22,572 वर्ग फुट में फैला शानदार अपार्टमेंट

लीना गांधी द्वारा खरीदा गया यह अपार्टमेंट 22,572 वर्ग फुट में फैला हुआ है और बिल्डिंग के 32वें से 35वें फ्लोर तक स्थित है। इस डील में प्रति वर्ग फुट की कीमत 2.83 लाख रुपये (कार्पेट एरिया के अनुसार) रही, जो एक नया रिकॉर्ड है। ‘नमन जाना’ बिल्डिंग में कुल 40 मंजिलें हैं, लेकिन केवल 16 लग्जरी रेजिडेंशियल यूनिट्स हैं — जिनमें 9 रेगुलर अपार्टमेंट, 5 डुप्लेक्स और 1 पेंटहाउस शामिल है। लीना गांधी ने स्टांप ड्यूटी और जीएसटी के तौर पर करीब 63.9 करोड़ रुपये चुकाए हैं।

वर्ली बना लग्जरी प्रॉपर्टी का हॉटस्पॉट

मुंबई का वर्ली इलाका अब Luxury Real Estate Deal का एक प्रमुख हब बन चुका है। अरब सागर के किनारे स्थित यह क्षेत्र बांद्रा और नरीमन प्वाइंट जैसे बड़े इलाकों के करीब है। कोस्टल रोड और सी लिंक एक्सटेंशन जैसे मेगा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की वजह से वर्ली में कनेक्टिविटी और अधिक बेहतर हो रही है, जिससे यह हाई-एंड प्रॉपर्टी बायर्स के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। वर्ली में कई नामी बिजनेस टायकून, बॉलीवुड सितारे और क्रिकेटर्स रहते हैं, जिनमें विराट कोहली, शाहिद कपूर और माधुरी दीक्षित जैसे नाम शामिल हैं।

Luxury Real Estate Deal

मुंबई में सबसे ज्यादा बिके लक्जरी घर

एनारॉक की रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में भारत के सात प्रमुख शहरों में कुल 59 अल्ट्रा-लक्जरी प्रॉपर्टी (प्रत्येक 40 करोड़ रुपये से ऊपर) बिकीं। इनमें से 52 घर अकेले मुंबई में बिके, जो कुल डील्स का 88% हिस्सा है। इन 59 घरों में से 17 की कीमत 100 करोड़ रुपये से भी अधिक थी। इन 17 प्रॉपर्टीज की कुल कीमत 2,344 करोड़ रुपये रही। इन महंगे सौदों में से 14 अपार्टमेंट वर्ली, मालाबार हिल और पाली हिल में थे, जबकि दो बंगले कफ परेड और JVPD में स्थित थे।

यह ट्रेंड दर्शाता है कि भारत में लक्जरी रियल एस्टेट सेगमेंट, खासकर मुंबई में, एक नई ऊंचाई पर पहुंच रहा है।

Share This Article
Follow:
Vivek Kumar Dubey एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार और कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पिछले 5 वर्षों से ब्लॉगिंग और डिजिटल पत्रकारिता का अनुभव है। जो लोकल न्यूज से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक पर लेखन करते हैं। ताज़ा खबरों, खेल और मनोरंजन जगत की ट्रेंडिंग स्टोरीज़ पर लगातार लेखन करते आ रहे हैं। डिजिटल मीडिया में उन्हें ग्राउंड रिपोर्टिंग और न्यूज़ एनालिसिस का अनुभव है। उनका फोकस पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *