Mayoori Kango Biography : ‘पापा कहते हैं’ की एक्ट्रेस का बॉलीवुड से कॉर्पोरेट वर्ल्ड तक का हैरान करने वाला सफर

vivek dubey
6 Min Read
PIC CREDIT : INSTAGRAM

Mayoori Kango का नाम सुनते ही 90 के दशक की मासूम-सी एक्ट्रेस याद आ जाती है, जिसने फिल्म ‘पापा कहते हैं’ से लोगों के दिलों में जगह बनाई थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही एक्ट्रेस आज बॉलीवुड से कोसों दूर, कॉर्पोरेट वर्ल्ड की टॉप लीडर बन चुकी हैं?
फिल्मी दुनिया की चकाचौंध छोड़कर Mayoori Kango ने जो रास्ता चुना, वह आज हजारों लोगों के लिए प्रेरणा है।

Mayoori Kango
pic credit: instagram

बचपन और फिल्मों तक पहुंचने की कहानी

Mayoori Kango का ताल्लुक एक आर्टिस्ट फैमिली से रहा है। उनकी मां जानी-मानी थिएटर आर्टिस्ट थीं। मुंबई की एक यात्रा के दौरान Mayoori Kango की मुलाकात मशहूर फिल्ममेकर सईद अख्तर मिर्जा से हुई। उन्होंने मयूरी को अपनी फिल्म नसीम’ (1995) में काम करने का ऑफर दिया।

उस वक्त Mayoori Kango पढ़ाई में थीं और पहले हिचकिचाईं, लेकिन बाद में उन्होंने यह ऑफर स्वीकार कर लिया। यही फैसला उनकी जिंदगी का पहला बड़ा मोड़ साबित हुआ।

Mayoori Kango Movies

‘नसीम’ से पहचान, ‘पापा कहते हैं’ से स्टारडम

‘नसीम’ ने रिलीज होते ही तारीफें बटोरीं। फिल्म को नेशनल अवॉर्ड भी मिला और Mayoori Kango की एक्टिंग को खूब सराहा गया।
उनकी सादगी और नेचुरल परफॉर्मेंस से प्रभावित होकर महेश भट्ट ने उन्हें फिल्म ‘पापा कहते हैं’ (1996) में लीड रोल दिया।

हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत रही, लेकिन Mayoori Kango रातों-रात पहचान बन गईं। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, जिनमें शामिल हैं:

बेताबी (1997)

होगी प्यार की जीत (1999)

बादल (2000)

जंग (2000)

शिकारी (कैमियो, 2000)

वामसी – तेलुगु (2000)

जीतेंगे हम (2001)

Mayoori Kango
pic credit : instagram

फिल्मों के बाद टीवी का सफर

Mayoori Kango ने फिल्मों के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री में भी कदम रखा। वह
‘क्या हादसा क्या हकीकत’, ‘करिश्मा – द मिरेकल्स ऑफ डेस्टिनी’, ‘कुसुम’ और ‘रंगोली’
जैसे टीवी शोज में नजर आईं। हालांकि, यहां भी उन्हें वैसी बड़ी सफलता नहीं मिली, जैसी वह चाहती थीं।


एक्टिंग को अलविदा और जिंदगी का बड़ा फैसला

जब फिल्मों और टीवी से मनचाहा मुकाम नहीं मिला, तो Mayoori Kango ने हिम्मत दिखाते हुए एक बड़ा फैसला लिया।
साल 2003 में शादी के बाद वह पति के साथ अमेरिका शिफ्ट हो गईं और पूरी तरह पढ़ाई व करियर पर फोकस करने का मन बनाया।  उन्होंने न्यूयॉर्क के Baruch College से Marketing और Finance में MBA किया, जिसे 2007 में पूरा किया।


कॉर्पोरेट करियर की मजबूत शुरुआत

MBA के बाद Mayoori Kango ने डिजिटल और मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा।
उन्होंने अपने कॉर्पोरेट सफर की शुरुआत 360i में Associate Media Manager के तौर पर की। इसके बाद उन्होंने Resolution Media  ,Digitas (Associate Director – Media) जैसी कंपनियों में काम किया और डिजिटल मीडिया व मार्केटिंग में गहरी समझ बनाई।


भारत वापसी और ऊंची उड़ान

अमेरिका में अनुभव लेने के बाद Mayoori Kango भारत लौटीं। यहां उन्होंने
Zenith में Chief Digital Officer के रूप में काम किया और करीब 5 साल तक कंपनी को लीड किया।

इसके बाद वह Publicis Group की परफॉर्मेंस मार्केटिंग कंपनी Performics से जुड़ीं, जहां उन्होंने Managing Director बनकर खुद को साबित किया।


Google India तक पहुंचा Mayoori Kango का सफर

साल 2019 Mayoori Kango के करियर का सबसे अहम साल रहा। वह Google India से जुड़ीं।
यहां उन्होंने बड़े ब्रांड्स, एड नेटवर्क्स और डिजिटल सॉल्यूशंस के साथ काम किया।

अगस्त 2024 में उनकी भूमिका और बढ़ी, जब वह
AI, MarTech और Media Solutions से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालने लगीं।
अगस्त 2025 तक वह इस अहम पद पर रहीं।


Publicis Group की CEO बनीं Mayoori Kango

25 अगस्त को Mayoori Kango ने LinkedIn के जरिए ऐलान किया कि वह एक बार फिर Publicis Group से जुड़ रही हैं — लेकिन इस बार एक नई और बड़ी जिम्मेदारी के साथ।
उन्हें Publicis Group India Delivery Center की CEO नियुक्त किया गया है।  यह उनके कॉर्पोरेट करियर की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

क्यों खास है Mayoori Kango की कहानी?

Mayoori Kango की कहानी उन लाखों लोगों के लिए प्रेरणा है, जो सोचते हैं कि अगर एक रास्ता बंद हो जाए तो सब खत्म हो जाता है।
उन्होंने साबित किया कि सही समय पर लिया गया फैसला, पढ़ाई और मेहनत इंसान को बिल्कुल नई पहचान दिला सकती है।

Disclaimer

यह लेख सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी, मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया प्रोफाइल्स पर आधारित है। इसमें दी गई जानकारियाँ समय के साथ बदल सकती हैं। लेख का उद्देश्य केवल सूचना देना है, न कि किसी व्यक्ति की निजी छवि, पद या संस्थान के बारे में कोई दावा करना।

Share This Article
Follow:
Vivek Kumar Dubey एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार और कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पिछले 5 वर्षों से ब्लॉगिंग और डिजिटल पत्रकारिता का अनुभव है। जो लोकल न्यूज से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक पर लेखन करते हैं। ताज़ा खबरों, खेल और मनोरंजन जगत की ट्रेंडिंग स्टोरीज़ पर लगातार लेखन करते आ रहे हैं। डिजिटल मीडिया में उन्हें ग्राउंड रिपोर्टिंग और न्यूज़ एनालिसिस का अनुभव है। उनका फोकस पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *