RAPID KHABAR
  • Home
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • एंटरटेनमेंट
  • स्पोर्ट्स
  • जॉब
  • लाइफ स्टाइल & हेल्थ
  • बैंक एंड फाइनेंस सेक्टर
  • Home
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • एंटरटेनमेंट
  • स्पोर्ट्स
  • जॉब
  • लाइफ स्टाइल & हेल्थ
  • बैंक एंड फाइनेंस सेक्टर
RAPID ख़बर > बैंक एंड फाइनेंस सेक्टर > PAN Card Fraud: एक छोटी गलती और खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट ! जानिए कैसे बचें फ्रॉड से
बैंक एंड फाइनेंस सेक्टर

PAN Card Fraud: एक छोटी गलती और खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट ! जानिए कैसे बचें फ्रॉड से

vivek dubey
Last updated: April 18, 2025 11:04 pm
vivek dubey
Share
7 Min Read
pan card fraud
SHARE

pan card fraud : भारत में रहने वाले हर नागरिक के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज होते हैं, जो उनकी पहचान और वित्तीय गतिविधियों से जुड़े होते हैं। आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, राशन कार्ड और सबसे अहम – पैन कार्ड। पैन कार्ड न सिर्फ टैक्स से जुड़े मामलों में ज़रूरी होता है, बल्कि यह बैंकिंग, इनवेस्टमेंट और वित्तीय ट्रांजैक्शन के लिए भी अनिवार्य है।

Contents
जानिए कैसे होता है pan card fraud?कैसे जानें कि आपके PAN कार्ड से कोई फ्रॉड हुआ है?WhatsApp पर PAN कार्ड भेजने के खतरे:WhatsApp पर PAN कार्ड भेजते समय ये सावधानियां रखें:क्यों जरूरी है पैन कार्ड?हर जगह पैन कार्ड की कॉपी देना हो सकता है खतरनाकpan card fraud से बचें और खुद को ऐसे रखें सुरक्षितनिष्कर्ष📌 Disclaimer

लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही पैन कार्ड अगर गलत हाथों में चला जाए तो आपके बैंक अकाउंट तक को खाली कर सकता है? आइए जानते हैं कैसे पैन कार्ड के जरिए फ्रॉड किया जा सकता है और आप कैसे खुद को इससे बचा सकते हैं।

जानिए कैसे होता है pan card fraud?

1.फर्जी लोन अप्लाई करना:
आपके पैन नंबर का इस्तेमाल कर के फर्जी दस्तावेजों के जरिए ऑनलाइन लोन लिया जा सकता है।

2.क्रेडिट कार्ड फ्रॉड:
आपकी डिटेल्स का उपयोग करके कोई व्यक्ति फर्जी क्रेडिट कार्ड बनवा सकता है और उसे उपयोग कर सकता है।

3.बैंक अकाउंट हैकिंग:
पैन कार्ड से जुड़े बैंकिंग केवाईसी डिटेल्स के जरिए धोखेबाज लोग बैंक अकाउंट एक्सेस कर सकते हैं।

कैसे जानें कि आपके PAN कार्ड से कोई फ्रॉड हुआ है?

अब सवाल उठता है कि  pan card fraud का पता कैसे लगाया जाए? इसके लिए आपको समय-समय पर अपना क्रेडिट स्कोर चेक करते रहना चाहिए। भारत में CIBIL, Experian, Equifax और CRIF Highmark जैसी क्रेडिट ब्यूरो कंपनियां हैं जो आपकी क्रेडिट हिस्ट्री रिकॉर्ड करती हैं।

आप इनकी वेबसाइट पर जाकर पता कर सकते हैं कि:

  1. आपके नाम पर कोई अनजान लोन तो नहीं चल रहा?
  2. कोई क्रेडिट कार्ड जो आपने नहीं लिया, वो आपके नाम पर एक्टिव है या नहीं?

अगर आपको कोई ऐसा लोन या क्रेडिट कार्ड दिखे जो आपने नहीं लिया है, तो समझ जाइए, आपके साथ pan card fraud हो चुका है ,तो तुरंत उसकी शिकायत करें और उसे बंद करवाएं

WhatsApp पर PAN कार्ड भेजने के खतरे:

 1. डेटा लीक का रिस्क:
अगर आप किसी अनजान नंबर या ग्रुप में PAN कार्ड भेजते हैं, तो वो कई लोगों तक पहुंच सकता है।

2. फोन हैक होने पर डिटेल्स चोरी:
अगर आपका या सामने वाले का फोन हैक हो जाए, तो उसमें मौजूद PAN कार्ड की फोटो का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है।

3. फेक लोन और फर्जी खाता खोलने का खतरा:
आपके PAN डिटेल्स का इस्तेमाल करके कोई आपके नाम से फर्जी लोन या बैंक खाता खोल सकता है।

WhatsApp पर PAN कार्ड भेजते समय ये सावधानियां रखें:

  1. केवल ट्रस्टेड व्यक्ति को ही भेजें।
  2. भेजने के बाद डॉक्यूमेंट को चैट से “Delete for Everyone” कर दें।
  3. WhatsApp का एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन जरूर होता है, लेकिन फिर भी अगर रिसीवर लापरवाह है तो डेटा लीक हो सकता है।

क्यों जरूरी है पैन कार्ड?

पैन (Permanent Account Number) कार्ड एक 10 अंकों का अल्फ़ान्यूमेरिक नंबर होता है जिसे इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा जारी किया जाता है। इसकी जरूरत आपको निम्नलिखित कामों में होती है:

1.इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने में

2.बैंक में खाता खुलवाने में

3.क्रेडिट कार्ड लेने में

4. 50,000 रुपये से अधिक की कैश ट्रांजैक्शन करने में

5.म्यूचुअल फंड या स्टॉक्स में निवेश करने में

इसी वजह से पैन कार्ड हर व्यक्ति के लिए बेहद जरूरी डॉक्यूमेंट बन चुका है।

हर जगह पैन कार्ड की कॉपी देना हो सकता है खतरनाक

अक्सर हम किसी भी फॉर्म को भरते समय या डॉक्यूमेंट सबमिट करते वक्त बिना सोचे समझे पैन कार्ड की कॉपी दे देते हैं। बैंक, ऑफिस, मोबाइल सिम, ई-वॉलेट वेरिफिकेशन – ऐसे कई मौके आते हैं जहां पैन कार्ड मांगा जाता है।

लेकिन यही कॉपी अगर किसी गलत व्यक्ति के हाथ लग जाए, तो वह आपकी जानकारी का गलत इस्तेमाल कर सकता है। आजकल फ्रॉड करने वाले लोग पैन कार्ड की डिटेल्स का इस्तेमाल करके फर्जी तरीके से लोन ले लेते हैं, या बैंक अकाउंट से पैसे ट्रांसफर कर देते हैं।

pan card fraud से बचें और खुद को ऐसे रखें सुरक्षित

  1. हर जगह पैन कार्ड की कॉपी देने से बचें – सिर्फ ट्रस्टेड और वेरिफाइड जगहों पर ही पैन कार्ड की कॉपी दें।
  2. कॉपी पर “For KYC Purpose Only” लिखें – अगर पैन कार्ड की फोटोकॉपी देनी ही है, तो उस पर यह लाइन ज़रूर लिखें और तारीख डालें।
  3. क्रेडिट स्कोर नियमित जांचें – कम से कम हर 2-3 महीने में एक बार CIBIL स्कोर जरूर देखें।
  4. डिजिटल डॉक्यूमेंट सुरक्षित रखें – अपने पैन कार्ड की डिजिटल कॉपी को पासवर्ड-प्रोटेक्टेड फोल्डर में रखें।
  5. संदिग्ध कॉल्स या ईमेल्स से सतर्क रहें – कोई भी व्यक्ति फोन या ईमेल पर पैन कार्ड डिटेल्स मांगे तो कभी साझा न करें।

निष्कर्ष

पैन कार्ड आज के समय में आपकी वित्तीय पहचान का आधार बन चुका है। इसका सही उपयोग जहां आपको वित्तीय सुविधा दिलाता है, वहीं जरा सी लापरवाही आपकी बचत पर भारी पड़ सकती है। इसीलिए सतर्क रहें, जागरूक रहें और अपने डॉक्यूमेंट्स की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर शेयर करें। साथ ही, ऐसी और महत्वपूर्ण खबरों के लिए Rapid ख़बर से जुड़े रहें।

📌 Disclaimer

यह वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल जागरूकता और सामान्य जानकारी के लिए है। कृपया किसी भी वित्तीय या कानूनी फैसले से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें। Rapid ख़बर किसी भी नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा।

TAGGED:Avoid PAN Card FraudBank Account FraudCybersecurityFinancial SecurityHow to Prevent FraudOnline Fraud ProtectionPAN Card FraudPAN Card ScamPAN Card SecurityPAN Card TipsProtect Your PAN CardWhatsApp Fraud
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By vivek dubey
Follow:
Vivek Kumar Dubey एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार और कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पिछले 5 वर्षों से ब्लॉगिंग और डिजिटल पत्रकारिता का अनुभव है। जो लोकल न्यूज से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक पर लेखन करते हैं। ताज़ा खबरों, खेल और मनोरंजन जगत की ट्रेंडिंग स्टोरीज़ पर लगातार लेखन करते आ रहे हैं। डिजिटल मीडिया में उन्हें ग्राउंड रिपोर्टिंग और न्यूज़ एनालिसिस का अनुभव है। उनका फोकस पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है।
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • HDFC Customer Care Number पर Human Support कैसे पाएं(Guide) जब कॉल पर सिर्फ AI आए ? पूरी जानकारी हिंदी में
  • किस जानवर का दूध पीने से हो सकती है गंभीर बीमारी ? जानिए सही जवाब और वैज्ञानिक सच !
  • क्या फ्रिज का पानी दिल की धड़कन बिगाड़ सकता है ? सच जानना जरूरी
  • सावधान ! अगर आप भी रात में चाय पीते हैं, तो ये खबर आपके होश उड़ा देगी !
  • Hardik Kothiya Biography, 31 की उम्र में हजारों करोड़ की Networth ! जानिए Shark Tank के जज Hardik Kothiya की पढ़ाई, करियर और सोलर इंडस्ट्री से जुड़ाव

Recent Comments

  • Manvendra on मनोज कुमार: एक युग का अंत, जिसने देशभक्ति को परदे पर जिया “जानिए उनकी अद्भुत यात्रा”
  • npci new guideline for upi क्रेडिट कार्ड से UPI पेमेंट करने वालों के लिए बड़ा झटका, 1 अप्रैल से बदल जाएगा सब कुछ! on Studio Ghibli Wallpaper: अब AI से बनाएं अपनी खुद की Ghibli-स्टाइल तस्वीरें
  • A WordPress Commenter on Hello world!

Archives

  • January 2026
  • December 2025
  • July 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025

Categories

  • Uncategorized
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • जॉब
  • ज्योतिष और ग्रहों के उपाय
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • बैंक एंड फाइनेंस सेक्टर
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • राशिफल
  • लाइफ स्टाइल & हेल्थ
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • शिक्षा
  • सरकारी योजनाएं
  • स्पोर्ट्स
  • हॉरर कहानियाँ

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

You Might Also Like

8th Pay Commission
लेटेस्ट न्यूज़बैंक एंड फाइनेंस सेक्टर

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में भत्ते खत्म करने की योजना, कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर

March 8, 2025
npci guidelines for upi
बैंक एंड फाइनेंस सेक्टरलेटेस्ट न्यूज़

Google Pay और PhonePe पर असर! 1 अप्रैल से बदलेंगे UPI के बड़े नियम

March 29, 2025
motilal oswal mutual fund 2025
बैंक एंड फाइनेंस सेक्टर

motilal oswal mutual fund 2025

March 22, 2025
HDFC customer care IVR system where AI voice answers customer calls
बैंक एंड फाइनेंस सेक्टर

HDFC Customer Care Number पर Human Support कैसे पाएं(Guide) जब कॉल पर सिर्फ AI आए ? पूरी जानकारी हिंदी में

January 8, 2026
RAPID KHABAR

Rapid खबर एक प्रमुख हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहाँ आपको देश-दुनिया की ताज़ा और ट्रेंडिंग खबरें — राजनीति, मनोरंजन, ऑटो, टेक, लाइफस्टाइल, बिज़नेस, शिक्षा और खेल से जुड़ी अपडेट पढ़ने को मिलती हैं।
ताज़ा और भरोसेमंद खबरों के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें। यदि आपके पास कोई महत्वपूर्ण समाचार, स्थानीय या क्षेत्रीय खबर, या सूचना साझा करनी हो, तो आप हमारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से हमसे संपर्क कर सकते हैं।

Facebook Twitter Youtube Instagram Rss Threads Telegram Whatsapp
  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Write for us
  • Dnpa Code Of Ethics
  • Correction policy
  • Services
  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Write for us
  • Dnpa Code Of Ethics
  • Correction policy
  • Services
Welcome Back!

Sign in to your account